पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर। जिले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 12 साल की किशोरी को दरिंदगी का शिकार बनाया गया। देर रात हुई इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साजिश में शामिल तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी युवक अभी भी फरार है।
काम के बहाने ले गईं पड़ोस की महिलाएं
पीड़ित किशोरी के पिता ने बताया कि उन्हें रात में जानकारी मिली कि उनके पड़ोस की दो महिलाएं उनकी बेटी को काम का बहाना बनाकर फुसलाकर अपने साथ ले गई थीं। पिता के अनुसार, इनमें से दो महिलाओं को वे पहले से जानते थे, जबकि तीसरी को चेहरे से पहचानते थे। इन महिलाओं ने साजिश के तहत बच्ची को झांसा दिया और उसे एक किराए के मकान में ले गईं।
कमरे में पहले से मौजूद था दरिंदा
जैसे ही महिलाएं मासूम को लेकर मकान में पहुंचीं, वहां पहले से ही एक युवक मौजूद था। महिलाओं ने बच्ची को उस युवक के हवाले कर दिया, जिसने उसके साथ जघन्य अपराध (दुष्कर्म) किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से भाग निकला। घटना के बाद आरोपी महिलाओं ने डरी-सहमी बच्ची को कुछ दवाइयां दीं और उसे चुप कराने की कोशिश की ताकि मामला बाहर न आए।
पुलिस की कार्रवाई और FSL जांच
बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए उसे इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों आरोपी महिलाओं को हिरासत में ले लिया है। SDPO टाउन वन, सुरेश कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि घटनास्थल वाले कमरे को सील कर दिया गया है। साक्ष्य जुटाने के लिए FSL की टीम को मौके पर बुलाया गया है। पकड़ी गई तीनों महिलाओं से कड़ी पूछताछ की जा रही है और फरार मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। मासूम के साथ हुई इस हैवानियत के बाद स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि मामले में स्पीडी ट्रायल चलाकर दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी। फिलहाल पुलिस की टीमें आरोपी युवक की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।


सीएम आवास से सामान हटने लगा, नए ठिकाने को लेकर चर्चाएं गर्म
छापे के दौरान जुआरियों ने घरों में ली शरण, पुलिस ने एक-एक को पकड़ा
ममता सरकार के खिलाफ BJP का बड़ा अभियान, अमित शाह ने भरी हुंकार


