फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में ढेर हुआ बदमाश
मोतिहारी। जिले के चकिया थाना क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में एसटीएफ के जवानों ने दो अपराधियों को मार गिराया। वहीं, मौके से पुलिस ने दो अन्य अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों अपराधी पिता-पुत्र बताए जा रहे हैं।
खुलेआम दी थी धमकी
घटना से कुछ घंटे पहले मारे गए अपराधियों में से एक, कुंदन ठाकुर ने चकिया थाना के अपर थानाध्यक्ष को धमकी दी थी। उसने कहा था कि अगली खबर में आप पढ़ेंगे कि अपराधी और पुलिस की मुठभेड़ में 10-15 पुलिसकर्मी मारे जाएंगे और अपराधी फरार हो जाएंगे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। वायरल वीडियो के आधार पर चकिया थाना में कांड संख्या 115/26 दर्ज किया गया। कुंदन ठाकुर की इस खुली धमकी ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए।
पुलिस ने तैयार की रणनीति
कल ही चंपारण रेंज के डीआईजी हरिकिशोर राय मोतिहारी पुलिस अंचल का निरीक्षण करने आए थे। उन्होंने मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात के साथ मिलकर पूरी घटना पर रणनीति तैयार की और कुंदन ठाकुर तथा उसके गिरोह के इतिहास की जांच शुरू की। इस बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुंदन ठाकुर अपने गिरोह के सदस्यों के साथ उज्जवल के घर पर छुपकर किसी बड़ी आपराधिक घटना की योजना बना रहा है।
मुठभेड़ और जवान की शहादत
पुलिस ने उक्त घर को चारों तरफ से घेर लिया और सभी अपराधियों को सरेंडर करने का आदेश दिया। लेकिन कुंदन ठाकुर और उसके साथी घिरते देख पुलिस पर कर्बाइन से फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान एसटीएफ के जवान श्री राम यादव शहीद हो गए। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए कुंदन ठाकुर और प्रियांशु दुबे को मार गिराया।
अपराधियों का इतिहास और गिरफ्तारी
कुंदन ठाकुर का पुराना अपराधिक इतिहास रहा है। उसके ऊपर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पांच आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इस बार उसने पुलिस को धमकाकर अपने आप को दिखावा करने की कोशिश की, जो उसकी और गिरोह के सदस्यों की जान का कारण बन गई। घटना के बाद पुलिस ने टी उज्ज्वल कुमार और उनके पिता संत तिवारी को गिरफ्तार किया। मौके से एक कार्बाइन, दो पिस्टल, दो कट्टा, पांच जिंदा कारतूस और 17 खोखा बरामद किया गया।


महोत्सव में सुरक्षा चाक-चौबंद, तीन प्रवेश द्वार से ही एंट्री
विधायकों पर नजर, पार्टी लाइन से भटकने का डर बढ़ा
छाता मठ में चोरी से मचा हड़कंप, पुलिस जांच शुरू
गैस संकट के बीच बड़ी सप्लाई, उपभोक्ताओं को उम्मीद
फेड रिजर्व के फैसलों से तय होगी आगे की दिशा


